
सारनाथ पुलिस ने किया 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार, पास से आभूषण व नगद बरामद।*

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 5 अगस्त, पुलिस आयुक्त वाराणसी के धोखाधड़ी चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्तगण 1- जगमोहन यादव उर्फ जंगल पुत्र स्व० लालजी यादव निवासी रसूलगढ़ थाना सारनाथ जनपद वाराणसी 2- दर्शन मोदनवाल उर्फ काली पुत्र कुंवर मोदनवाल निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी व 3- मोहित यादव उर्फ फैलू यादव पुत्र स्व० भरतलाल यादव निवासी रसूलगढ़ थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को दिनांक-4.8.2024 को समय करीब 23.50 बजे फरीदपुर अंडरपास टीन शेड के नीचे थाना सारनाथ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कब्जे से चोरी की 1 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 1 अदद पीली धातु का कान का झाला, 1 अदद पीली धातु व 2 अदद सफेद धातु की अंगूठी, 5 अदद सफेद धातु की बिछिया व 1 अदद पीली धातु का कड़ा व चोरी के सामान के विक्रय के शेष बचे 13,500 रु0 नगद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी बरादमगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा 25000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।”








