♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पत्रकारों के हित के लिए सदन में उठाई आवाज।*

G R News

एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 2 अगस्त, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार व अराजक तत्वों के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकारों के साथ आए दिन हो रहे दुर्व्यवहार, हमले व हत्या तक की घटनाएं अति निंदनीय है।

विधान परिषद में बोलते हुए आशुतोष सिन्हा ने सरकार से “पत्रकार सुरक्षा कानून” बनाए जाने की मांग की, साथ ही पत्रकारों हेतु बीस लाख तक की “कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था” व एक करोड़ का जीवन बीमा भी कराए जाने की बात कही। इस संदर्भ में विधान परिषद में नियम – 115 के अंतर्गत दी गई सूचना के तहत एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने निर्वहन भत्ता के रूप में नए पत्रकारों को दस हजार रुपये मासिक व बीस वर्ष की अवधि तक पत्रकारिता पूर्ण कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों को पच्चीस हजार रुपये मासिक दिए जाने की बात कही, साथ ही वाराणसी जनपद के सर्किट हाउस में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध सम्बंधी आदेश देने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों हेतु विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद द्वारा “नो प्रॉफिट नो लॉस” के आधार पर भवन/प्लॉट देने की बात करते हुए राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की अन्य विभिन्न योजनाओं से भी पत्रकारों को आच्छादित किए जाने की मांग रखी।

उक्त जानकारी विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि डॉ शक्ति श्रीवास्तव ने दी है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]