
राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन द्वारा झंडारोहण व विशाल तिरंगा यात्रा

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भव्य ध्वजारोहण व विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू मार्केट, इंग्लिशिया लाइन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण के उपरांत पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश साहस, वीरता और बलिदानों के परंपराओं से प्राचीन इतिहासों में भारत की एक अलग पहचान बनाई है, जिससे हमारे राष्ट्रहित की नीति का बखान आज पूरे विश्व पटल पर मिसाल के रूप में दिया जाता है, अपना राष्ट्र सर्वोपरि! इसी भाव के साथ एकजुट होकर शहर को स्वच्छ रख, अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन स्वेच्छा से कर काशी का नाम रोशन करें और संपूर्ण देश में काशी की अलग पहचान बनाए।विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठेला व्यापारियों को स्वनिधि योजना द्वारा ऋण देकर स्वावलंबन दिया और क्रेडिट प्रदान कर उनकी साख बढ़ायी। क्योंकि काशी को संपूर्ण राष्ट्र में एक अलग पहचान दिलाने का लक्ष्य फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों के सहयोग से ही प्राप्त होगा। भव्य ध्वजारोहण के पश्चात् विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन कार्यालय से प्रारंभ होकर 10 किलोमीटर की परिक्रमा कर वापस कार्यक्रम स्थल आयी। तिरंगा यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा बडी संख्या मे शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा से पूरे शहर में देशभक्ति एवं एकता का अद्वितीय संदेश प्रसारित हुआ। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान को नमन किया गया तथा राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण की शपथ ली गई। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह बॉबी, डॉ गौरव प्रकाश, व्यापारी नेता प्रमोद अग्रहरी, रजनीश कनौजिया, पार्षद विनोद भारद्वाज, पार्षद मदन मोहन दुबे, शशांक श्रीवास्तव एडवो, ऋतुराज श्रीवास्तव एडवो, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री वाचस्पति मिश्रा, निगम अतिक्रमण प्रभारी संजय श्रीवास्तव, धर्मकृति शर्मा, मनोज अग्रहरी, प्रेमचंद पांडे, संतोष शुक्ला, मुन्ना शाह विकास यादव, चंदन शाह, गणेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, विजय यादव, श्याम सोनकर, प्रकाश सोनकर, बबलू यादव, दीपक सोनकर, रितेश श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, लक्खू सोनकर, अनमोल निगम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं पटरी व्यवसायिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, संचालन सचिव अभिषेक निगम एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने दिया।








