♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEO ) के कार्यालयों के मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए* *ईसीआई द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन* *तथ्यों को साझा करने और *भ्रामक सूचनाओं का प्रतिकार करने पर बल*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 13सितंबर। (सू0वि0)- भारत निर्वाचन आयोग ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों  के कार्यालयों के मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में 51 मीडिया नोडल अधिकारी  और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस अवसर पर यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह आवश्यक है कि जनता को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि भारत में चुनाव पूरी तरह संविधान के अनुरूप कराए जाते हैं और तथ्यों के साथ गलत सूचनाओं का लगातार प्रतिकार किया जाए। सत्रों में सीईओ कार्यालयों की संचार प्रणाली को और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई ताकि मीडिया एवं अन्य हितधारकों तक समय पर सही व तथ्यात्मक जानकारी पहुँचाई जा सके। कार्यशाला में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया से जुड़ा मीडिया एवं सोशल मीडिया के दृष्टिकोण से एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। भ्रामक सूचनाओं का प्रतिकार करने हेतु विभिन्न उपकरणों, तकनीकों और रणनीतियों पर एक विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किया गया। यह कार्यशाला इस प्रकार की तीसरी सहभागिता थी। इससे पूर्व सीईओ कार्यालयों के मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए परिचयात्मक कार्यक्रम 9 अप्रैल 2025 और 5 जून 2025 को आईआईआईडीईएम, नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की मीडिया एवं सोशल मीडिया नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा स्वरूप जी ने प्रतिभाग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]