
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जताई कड़ी आपत्ति विरोध दर्ज कराया

गाजीपुर 21फरवरी जखनिया। जीआर न्यूज़ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सशक्त नेता जिनकी लोकप्रियता हर जगह व्याप्त है ऐसे व्यक्तित्व के ऊपर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा उनके पिता जी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति और आक्रोश व्यक्त किया। व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जब कांग्रेसी नेता लोकतंत्र में जनता के बीच अपना विश्वास नहीं बना पा रहेTV हैं और मोदी जी के लोकप्रियता के कारण हर चुनाव में उनको मात खानी पड़ रही है तो उससे बौखलाकर अब कांग्रेसका शीर्ष नेतृत्व और उनके प्रवक्ता आए दिन मोदी जी के परिवार और उनके ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, अनर्गल बातें करते हैं और मर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं, उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हैं और यह सब काम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर गांधी कांग्रेस पार्टी के चाटुकार नेता करते हैं। पर जब जब कांग्रेसियों ने मोदी जी पर व्यक्तिगत हमला किया है तब तब देश की जनता ने अपने मतों द्वारा कांग्रेस को करारा जवाब दिया है और कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। नरेन्द्र मोदी देश के लिए जीते हैं और देश समाज के उत्थान के लिए दिन रात बिना छुट्टी आराम किए काम करते हैं। आज उनके नेतृत्व में भारत की तस्वीर और तकदीर बदल गई है आज भारत विश्व में सबसे सशक्त देश के रूप में उभर कर सामने आया है। लोग भारत की बातों को सुनते हैं और भारत के निर्णय का लोहा मानते हैं। और यह सब संभव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण हुआ है। 2014 से देश में मोदी जी के नेतृत्व में बहुत बदलाव आया है और भाजपा का जिस प्रकार से विस्तार हुआ है कांग्रेसका पतन हुआ है उसके कारण देश को अपनी जागीर समझने गांधी परिवार एंड कंपनी करारा झटका लगा है और वह जब मोदी जी के विजय रथ को नहीं रोक पाते हैं तो उन पर व्यक्तिगत हमला करना शुरू करते हैं। मोदी पर कांग्रेसी प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा यह पहली बार बदजुबानी नहीं किया गया है इसके पहले आतंकी मजहर मसूद से मोदी की तुलना किया है, सोनिया गाँधी ने उनको मौत का सौदागर, मणि शंकर अय्यर द्वारा नीच शब्द का प्रयोग, मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा रावण, राहुल गाँधी द्वारा बेईमान, प्रियंका गांधी ने कायर, अधीर रंजन ने गन्दी नाली, सुरजेवाला ने बन्दर क्रूर, संजय निरुपम ने औरंगजेब शुशील शिंदे ने हिटलर सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने मोदी जी पर आक्षेप किया है। और जब जब कांग्रेसी नेताओं ने नरेन्द्र मोदी को दी गाली तब तब प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बढ़ी। वर्मा ने कहा देश की जनता समझदार है वो नामदार और कामदार में अंतर समझती है, कांग्रेस डूबती हुई जहाज और बदजुबानी के सहारे राजनीति कर रही है और आने वाले चुनावों में इसका जबाब जनता जरूर देगी। कांग्रेसी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फसे और धंसे है वो मोदी पर कीचड़ उछालने का प्रयास करते हैं। वर्मा ने कहा विरोधी जितना कीचड़ उछालेंगे कमल उतना ही खिलेगा। इस मौके पर श्यामबली मद्देशिया, अशोक गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, विजय गुप्ता, गोपाल मद्देशिया, धर्मेन्द्र कुशवाहा, बिंदू गुप्ता, रवि भारद्वाज, वरुण पाण्डेय, राजेश जायसवाल, शिवशंकर चौहान, विजयी गुप्ता, अरुण सिंह, दिनेश यादव, प्रशांत सिंह, धर्मेन्द्र चौरसिया सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।







