♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जमीन विवाद में जमकर चली लाठियां, महिला समेत चार घायल*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
खानपुर। थानाक्षेत्र के अलीमापुर में तड़के सुबह दो पक्षो में जमीन विवाद को लेकर जमकर लाठियां चली। इसमें चार महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर भेजवाया जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अलीमापुर गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी विनोद राम का अपने पट्टीदार राजेश कुमार पुत्र कांता से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला दोनों पक्षो में इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलने लगी। जिसमें विक्की कुमार, नीलम पत्नी विक्की व विद्या देवी पत्नी सूबेदार बुरी तरह घायल हो गये। पीड़िता की सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजवाया। थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राजेश कुमार पुत्र कांता व निखिल पुत्र राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]