♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ग्रीष्मावकाश की अवधि में समर कैम्प का आयोजन बिल्कुल अव्यावहारिक –सनत कुमार सिंह* **

G R News **वाराणसी एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मावकाश को नजर अंदाज कर महा निदेशक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून से 11 जून 2024 तक सभी विद्यालयों में समर कैम्प आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत किये गये हैं। जबकि वर्तमान में सभी परिषदीय विद्यालयों में 20 मई 2024 से 15 जून 2024 तक पूर्व से ही ग्रीष्मावकाश घोषित है। प्रदेश में भीषण गर्मी व लू का प्रकोप जारी है,तापमान लगभग 50 डिग्री के करीब पहुँच गया है मौसम विभाग ने भी रेड एलर्ट जारी किया है। लोग प्रतिदिन लू और गर्मी से हताहत हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी गर्मी में बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है। सनत कुमार सिंह ने बताया कि उक्त बातें के मद्देनजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशचन्द्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह ने महा निदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर अवगत कराया है कि ग्रीष्मावकाश में समर कैम्प कराया जाना नियमानुकूल नही है साथ ही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ना निश्चित है। जिससे भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए 05 जून से 11जून 2024 तक आयोजित होने वाले समर कैम्प को स्थगित किया जाना आवश्यक है। सनत कुमार सिंह ने कहा नित नये प्रयोग आश्चर्यजनक है जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]