♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जंगीपुर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण**   

G R News              एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर 28 मई, 2024 (सू0वि0) – लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य शेष है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय, इसके अतिरिक्त परिसर की साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश, शौचालय, सी0सी0टी0वी0 कैमरे, मतगणना स्थल पर इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो इस हेतु स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य  पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की गाइड लाईन के अनुसार कार्य का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया  इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्ट्रर, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
…………………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]