♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*तथाकथित पत्रकारों के करतूतों के विरुद्ध गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने डी एम को दिया पत्रक*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर।* दिन वृहस्पतिवार को गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के समस्त पत्रकारगण पत्रकारिता को छवि खराब करने वाले तथाकथित पत्रकारों के संबंध में जिला अधिकारी आर्यका अखौरी से मुलाकात की गई. जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संज्ञान में लगातार इस तरह की बात आ रही है कि अपने को पत्रकार कहने वाले लोग सरकारी निजी अस्पताल सरकारी, प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कर्मचारी जैसे शिक्षक, डॉक्टर, सफाई कर्मी, ब्लॉक कर्मी आदि के यहां पहुंचकर पत्रकारिता की हनक दिखाकर उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं लोग इन तथाकथित पत्रकारों के झांसे में आकर इनको पैसे दे देते हैं अपने को तथाकथित पत्रकार कहने वाले ऐसे लोगों की वजह से वास्तविक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि समाज में धूमिल हो रही है। इस पत्र का संज्ञान तत्काल लेते हुए जिलाधिकारी से निवेदन किया गया कि समस्त विभागों के अधिकारियों को सूचित कर दिया जाए की किसी प्रकार की वसूली या जबरन पैसा वसूलते हैं तो उनके खिलाफ आप करवाई सुनिश्चित करें। इसके पूर्व में भी विगत दिनों पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को भी इस मामले में पत्र दिया जा चुका है।अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडे रविकांत पांडे,मुमताज अंसारी शशिकांत तिवारी, देवब्रत विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, वसीम रज़ा, अजय शंकर तिवारी दुर्ग विजय सिंह आलोक त्रिपाठी सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]