♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संविधान बदलने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी ने आरटीआई मैदान गाजीपुर मे पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी जी के पक्ष मे सोमवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव आर पार का चुनाव है। यह चुनाव डा.भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है।यह संविधान जो हमे सम्मान दिलाता है,हमारी संजीवनी है। यह सरकार इस संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। उन्होंने गाजीपुर लोकसभा से अफजाल अंसारी और बलिया लोकसभा से सनातन पांडे को जिताने की अपील करते हुए कहा देश मे जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर दी जायेगी।फौज मे होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम किया जायेगा।पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगी।इस सरकार मे हर चीज मंहगी हो गयी है,पढ़ाई, दवाई,डीजल,पेट्रोल,के साथ साथ जरूरत की हर चीज मंहगी हो गयी है। उन्होंने कहा कि चार सौ पार का नारा देने वाले चार सौ पार सै हार रहे हैं। हार करीब देख मोदी जी आत्मविश्वास के साथ साथ उनकी भाषा और जुवान लड़खड़ाने लगी है। पश्चिम से चली हवा ने पुर्वांचल मे आते आते तुफान का रूप ले लिया है।पूर्वांचल मे जो तस्वीर दिखायी दे रही है उससे भाजपा के लोग जान चुके है कि  चार जून को उनकी सरकार बनने नही जा रही है। इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई है सबके पेपर लीक हुए है। यह सरकार कोई भी परीक्षा सकुशल सम्पन्न नही करा पायी है।इस सरकार ने नौजवानों का”लगातार लोकतंत्र का माखौल उमड़ा रही है। उन्होंने इस संविधान और लिक्विडिटी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि जनहित मे इनकी बिदाई जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, पुर्व सांसद राज्यसभा अरविन्द कुमार सिंह,विधायक जै किशन साहू,विधायक मन्नू अंसारी, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, राजेश कुशवाहा, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, आमीर अली, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, अमिताभ अनिल दूबे, मार्कण्डेय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा अरुण कुमार श्रीवास्तव, चौधरी लालता प्रसाद निषाद ,रंगजी कुशवाहा,विभापाल,सीमा यादव, पुर्व मंत्री राजाश्रय कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डा नन्हकू यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव, दिनेश यादव,डां समीर सिंह, अभिषेक यादव, सत्या यादव, आदि उपस्थित थे। इस सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन सांसद अफजाल अंसारी और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]