♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गंगा दशहरा पर जमानिया में मंत्रोचार के साथ हुई भव्य गंगा आरती**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

“जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर रविवार की शाम गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मॉ गंगा उत्तरवहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में मंत्रोचार के द्वारा मॉ गंगा की भव्य महा आरती की गई ।
बता दे की मां गंगा की महाआरती में भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी की घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मां गंगा के अवतरण दिवस पर घाटों की रंग बिरंगी  सजावट से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों पृथ्वी पर साक्षात देव लोक उतर आया हो।
सुबह से ही श्रद्धालुओं को हुजूम गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ने लगा था तथा स्नान कर मॉ गंगा की भव्य आरती का दर्शन करने हेतु नगर सहित क्षेत्रीय श्रद्धालु पुण्य लाभ की प्राप्ति हेतु घाट पर मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर पं० महादेव पाण्डेय द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चन कर माँ गंगा का आर-पार का माला उतारा गया तथा मर्मज्ञ विद्धानों द्वारा मन्त्रोचार के बीच मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व नपा चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता के कर कमलों द्वारा कलश पूजन के बाद 108 आरती दानी से माँ गंगा का भव्य आरती किया गया। तत्पश्चयात हवन पूजन करने के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ गया।
प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसा माना जाता है मां गंगा की उत्पति भगवान विष्णु के चरणों से हुई है और धरती पर आने से पहले मां गंगा शिव की जटाओं में समा गईं थीं। मां गंगा समस्त पापों को हरने वाली हैं। मां की कृपा से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उक्त मौके पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति”अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबा, सतीश वर्मा, अमित तिवारी, मोनू अग्रवाल, किशन वर्मा, वैकेश्वर जायसवाल, विकेका वर्मा, रामा पाण्डेय, मनीष पटवार, रामचन्द्र राम, सभासद प्रमोद यादव, अभिषेक गुप्ता, सागर वर्मा  आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]