♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वाराणसी सड़क, सीवर आदि समस्यायों से जुझ रहा है-आलोक शर्मा **

G R News
एडमिन संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 14मई,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आज पराड़कर स्मृति भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि अटैची लेकर आने और लौट जाने वाले सांसद काशी से राजनीति का ग्लैमर तो पाते रहे, लेकिन काशी का बेटा होने का भाव नहीं जी सके। ऐसे वर्तमान सांसद दस वर्ष प्रधानमंत्री रहकर भी काशी को विकास का उसका हक नहीं दे सके।
उन्होंने कहा कि काशी शिक्षा और कला की पुरातन नगरी है, लेकिन इन क्षेत्रों के साथ साथ उद्योग, व्यापार आदि किसी भी क्षेत्र में संस्थागत विकास का कोई योगदान वह नहीं दे सके। ढांचा गत विकास के कुछ न कुछ काम सभी शहरों में होते रहे हैं और ऐसे कुछ काम भले हो गये हों, लेकिन उसके बावजूद वाराणसी के अनेक क्षेत्र सड़क, सीवर आदि से जुड़ी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। विगत दिनों में कई सफाई मजदूर सीवर के भीतर बुनियादी संसाधनों के बिना काम की स्थिति में जान गंवा चुके।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सांसद होते हुये भी बनारस को कोई विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, कल कारखाना और रोजगार संवर्धन के अवसर नहीं मिल सके। यहां निर्माण के जो काम हुते भी सभी गुजराती कंपनियों के हांथ में रहे, स्मार्ट सिटी के भी सारे काम उन्हीं के हांथ हैं। यहां तक कि मोदी का पूरा चुनावी एवं राजनीतिक प्रबंधन भी गुजरात के लोग ही करते हैं। किसी स्थानीय व्यक्ति पर उनका भरोसा नहीं। अतः देश भर में चल रहे बदलाव के आलम में बनारस के मतदाता भी बदलाव और अपने बीच के राजनीतिक कार्यकर्ता को चुनें।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]