♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

थाना खानपुर पुलिस ने चोरी किये गये खाद्यान के साथ 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।*

*GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21.02.2025 को श्रीमती हीरामणी पत्नी स्व0 गौरीशंकर शुक्ल निवासिनी ग्राम रामपुर उनके घर से खाद्यान चोरी तथा प्रधानाचार्य रामकरन इ0 कालेज ईशोपुर रामपुर श्री आत्मा यादव पुत्र रामचरित्र यादव निवासी ग्राम हथौड़ा द्वारा विद्यालय के गेट का ताला काटकर M.D.M खाद्यान को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में अभियोग क्रमशः *मु0अ0सं0 54/25 व मु0अ0सं0 55/25 पंजीकृत* कराये गए जिसके अनावरण के क्रम में थाना खानपुर द्वारा चेकिंग की जा रही थी की जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की रामपुर पानी की टंकी के पास चोरो का एक गिरोह आपस में बैठकर चोरी किये गये माल को बेचने की योजना बना रहे है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर रामपुर में बने पानी की टंकी के नीचे बैठे तीनो व्यक्तियों को घेर कर पुलिस बल की टीम द्वारा एकाएक दबिश देकर पकड़ लिया गया जिनसे पूंछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ये तीनो लोग अपने 05 अन्य साथियों के साथ चोरी का कार्य करते है । दिनांक 18.02.2025 को रात में इन सभी द्वारा ग्राम रामपुर के हीरामनी शुक्ला के घर के बरामदे मे रखे गेहूँ और चावल की चोरी किये थे तथा दिनांक 08/09.02.2025 के रात में रामकरन इण्टर कालेज से स्कूल के चैनल व कमरे का ताला तोड़कर विद्यालय में बच्चो के खाने के लिए रखे गये गेहूँ व चावल की चोरी किया गया था । दोनो जगह के चोरी किये गये गेहूँ व चावल को इन लोगों ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर के पीछे झाड़ी में छिपाकर रखा है उपरोक्त पकड़े गये तीनो व्यक्तियों की निशानदेही पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर के पीछे झाड़ी से 04 बोरी में करीब 195.900 किग्रा0 गेहूँ व 16 बोरी में करीब 790.200 किग्रा0 चावल बरामद किया गया तथा जो थाना खानपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 54/25 व 55/25 से सम्बन्धित माल है मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश के क्रम में दिनांक 22.02.2025 को बिहारीगंज डगरा तिराहे से वांछित अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह नि0ग्राम रामपुर थाना खानपुर गाजीपुर को उपरोक्त चोरी के सामान लाने ले जाने में प्रयुक्त 01 मैजिक डाला वाहन UP65BT2240 व एक अदद देशी तंमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. शिवेन्द्र राम उर्फ सिबू पुत्र राजीव प्रसाद निवासी ग्राम रामपुर थाना खानपुर गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष
2. गोलू यादव पुत्र रमाकान्त यादव उर्फ डग्गा निवासी ग्राम ईशोपुर थाना खानपुर गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष
3. आदित्य कुमार उर्फ छोटू पुत्र श्याम जी राम निवासी ग्राम हथौडा थाना खानपुर गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 कमल भूषण राय मय हमराह थाना खानपुर

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
4. सूरज सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह नि0ग्राम रामपुर थाना खानपुर गाजीपुर उम्र करीब 34 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 वासुदेव प्रसाद मय हमराह थाना खानपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]