♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान पस्त – प्रमोद वर्मा*

*GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर जखनिया। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के लिए काल बनकर बरपा। भारतीय सेना ने जिस प्रकार से पराक्रम और शौर्य, साहस का परिचय दिया पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया, सैकड़ो मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को जहन्नुम में भेजा, जिसको पूरी दुनिया ने देखा। पूरे भारत के लोगों को अपने भारतीय सेना पर अभिमान है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा आतंक की सरपरस्त सरकार पाकिस्तान और उनके आकाओं को ऑपरेशन सिंदूर द्वारा भारतीय सेना ने सबक सिखाया। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकाने को खत्म ही नहीं किया, बल्कि पाकिस्तान सेना द्वारा जो दुस्साहस किया गया उसका भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उनके सैन्य ठिकानों के एयर बेस ध्वस्त किया गया उनके नापाक ड्रोन, मिसाइल हमलो को नाकाम किया गया और पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकवादियों का सफाया किया जिसका शौर्य पूरी दुनिया ने देखा। देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रण किया था कि जब तक पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और उनके आकाओं को मिट्टी में नहीं मिला देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने आतंकवादी देश पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर द्वारा यह संदेश दिया कि अब जब-जब भी पाकिस्तान के द्वारा कोई भी आतंकवादी गतिविधि होगी पाकिस्तान अगर कोई हिमाकत करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना देगी। अब पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर ही होगी। भारत में जो सिंधु जल समझौता रद्द किया है उसे पर कोई बात नहीं होगी, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कहा है की पानी व खून साथ-साथ नहीं बह सकते है। भारत अब किसी की ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा, आतंक की जड़ों पर सटीक प्रहार करेगा और आतंकवादियों को पनाह देने वालों का बुरा हाल करेगा। वर्मा ने कहा निश्चित रूप से यह नया भारत है और भारत की जनता अपने देश की बलशाली शक्तिशाली सेना पर गर्वान्वित है और दुनिया ने भी इस ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत की ताकत को पहचाना है। वर्मा ने कहा आतंक के खिलाफ यह लड़ाई अभी बस स्थगित हुई है बंद नहीं, अगर फिर कोई भी हिमाकत करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]