
*राष्ट्रीय कृषि विकाश योजना अंतर्गत दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन *

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 29 मार्च, 2025 (सू0वि0) – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय गोष्टी का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित पान विकास योजना अंतर्गत दो दिवसीय गोष्टी का आयोजन उद्यान विभाग गाजीपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किया गया। सर्वप्रथम जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार के द्वारा अतिथियों एवं सभी अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। उपनिदेशक कृषि अतिंद्र सिंह कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में पान की खेती का बहुत ही ज्यादा अवसर है। कृषकों को इसकी आधुनिक खेती करके अधिक आय कमाना चाहिए। उन्होंने गोष्ठी के माध्यम से सभी लोगों से आग्रह किया कि गेहूं की फसल तैयार हो रही है ऐसे में जलती हुई माचिस की तिल्ली बीड़ी सिगरेट इत्यादि ज्वलनशील सामग्री रास्ता खेतों में न फेंके क्योंकि इससे आग लगने की संभावना रहती है। जिससे फसलों और पशुओं सहित काफी आर्थिक नुकसान होता है। कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर के वैज्ञानिक डॉ शशांक सिंह ने पान की खेती की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ ओंकार सिंह द्वारा किसको की ओर से आए प्रश्नों का उत्तर देते हुए पान के महत्व एवं उसमें आने वाली समस्याएं रोगों के निदान के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ रागिनी दुबे ने द्वारा महिलाओं को आगे आकर पान की खेती तकनीक के साथ उसके संरक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सपना पुरी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनोद सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ कपिल देव शर्मा, उद्यान निरीक्षक संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप राय ने किया।
…………………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।















