♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ग्रीकोरोमन में हरियाणा के पहलवानाें का दबदबा, सर्वाधिक 172 अंक हासिल कर हरियाणा ओवरऑल चैंपियन, दिल्ली दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर ||*

G R NEWS

संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी :- भारतीय कुश्ती संघ के तत्वधान मे श्री सर्वेश्वरी समूह (अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम) द्वारा आयोजित बीएचयू के महाराज विभूति नारायण सिंह एंफीथिएटर ग्राउंड के इनडोर हाल में चल रही फेडरेशन कप (सीनियर) 2024 का भव्य समापन भारी उत्साह पूर्व वातावरण के साथ की अग़ला सीनियर नेशनल पुन वाराणसी मे होने के विश्वास के साथ हुआ | सुबह आठ बजे अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र के पूजन के उपरांत मैट पूजन के साथ ग्रीको की कुश्ती शुरू हुआ आयोजन में दिन भर समाज के विशिष्ट जनों विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर चिकित्सको,अधिवक्ताओं सहित तमाम लोगो का आयोजन समिति की और से अंग्वस्त्रम,अघोर वाणी,हनुमान जी महाराज की कृति प्रदान किया गया | भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह “बबलू” का अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के बाद पहला फ़ेडरेशन कप (सीनियर) के सफल आयोजन उपरांत वाराणसी कुश्ती संघ के तरफ़ से कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने माल्यार्पण व गदा भेटकर उनका सम्मान के साथ अगला नेशनल कराने हेतू उपस्थित लोगो के ध्वनि गूंज के साथ प्रस्ताव किया |

वाराणसी फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को हरियाणा के पहलवान छाए रहे पुरुषों के ग्रीकोरोमन मुकाबले में हरियाणा की टीम सबसे अधिक 172 अंक अर्जित कर चैंपियन बनी, 135 अंक लेकर दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही जबकि 111 अंकों के साथ राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही | भारतीय कुश्ती संघ की देखरेख में यूपी कुश्ती संघ की ओर से यहां बीएचयू एंफीथिएटर ग्राउंड के इनडोर हाल में शुक्रवार को संपन्न तीन दिवसीय फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के ग्रीकोरोमन के 55 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के संजीव को स्वर्ण, हरियाणा के मनीष को रजत, छत्तीसगढ़ के मनु और झारखंड के अंजित कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ उधर 60 केजी भार वर्ग में दिल्ली के चेतन ने स्वर्ण,यूपी के अजित कुमार ने रजत, छत्तीसगढ़ के अभिषेक व हरियाणा के मोहित ने कांस्य पदक पर अपना नाम लिखाया उधर 63 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के प्रवीण को स्वर्ण पदक हासिल हुआ जबकि हरियाणा के सनी को रजत एवं राजस्थान के देशराज व मध्य प्रदेश के हरिओम को कांस्य पदक हासिल हुआ 67 केजी भार वर्ग के स्वर्ण पदक पर महाराष्ट्र के गोंविदा ने अपना नाम लिखाया | यूपी के भोलू यादव को रजत पदक मिला जबकि दिल्ली के दीपक व हरियाणा के हिमांशु को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा वहीं 72 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अजय डागर ने स्वर्ण, राजस्थान के जगमाल सिंह ने रजत एवं चंडीगढ़ के अनिल व छत्तीसगढ़ के अनीस ने कांस्य पदक अपने नाम किया |

77 केजी भार वर्ग में रवि कुमार को स्वर्ण, सतेंद्र को रजत व परमानंद व छागन मीणा को कांस्य पदक हासिल हुआ उधर 82 केजी भार वर्ग में हरियाणा के हरदीप ने स्वर्ण पदक जीता | झारखंड के अमित को रजत पदक मिला, राजस्थान के भूपेंद्र व कर्नाटक के प्रवीण को कांस्य पदक मिला |

87 केजी भार वर्ग में हरियाणा के अजय को स्वर्ण, चंडीगढ़ के इंद्रजीत को रजत एवं कर्नाटक के आदित्य व महाराष्ट्र के दर्शन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ वहीं 97 केजी भार वर्ग में हरियाणा के सोनू ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखाया | दिल्ली के विजेंदर ने रजत,बिहार के शुभम व चंडीगढ़ के रितिक ने कांस्य पदक जीता इसी क्रम में 130 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के सोनू ने स्वर्ण पदक जीता | यूपी के यतिंद्र को रजत एवं मध्य प्रदेश के मो.मुशीर व चंडीगढ़ के आशीष को कांस्य पदक हासिल हुआ कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने वाले सभी कुश्ती सैनिको का सम्मान किया गया |

आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम संयोजक राजीव सिंह रानू, सुरेश उपाध्याय,डा.हरीराम यादव, प्रबल राय, संतोष सिंह बँटी, अतुल रघुवंशी, प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, रामबोध सिंह, सुबास चन्द्र भारद्वाज, सुरेश यादव, अमरेन्द्र सिंह के साथ वाराणसी कुश्ती संघ के संरक्षकगण अशोक अग्रवाल, सुशील सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया मंच संचालन प्रताप शंकर दुबे ने किया ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]