♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सांसद अवधेश प्रसाद को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए –ओमप्रकाश राजभर**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को जिले के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे। जहां पर ओमप्रकाश राजभर ने वक्फ बोर्ड में संशोधन बिल की वकालत की और कहा कि आज की ये जरूरत है, वहीं अयोध्या रेप कांड पर बोले कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कड़े कानून लाये जा रहे हैं। उन्होंने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का आरोपी के साथ फोटो पर मीडिया को दिए गए बयान पर कहा कि उनको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी पार्टी का नगर अध्यक्ष है, सोशल मीडिया पर आरोपी का फ़ोटो उनके साथ वायरल हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के जाति मामले पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी जब प्रेस वार्ता करते हैं तो वो पत्रकार की जाति पूछते हैं। उनको अपनी भी जाति बतानी चाहिये। वक्फ बोर्ड कानून पर अखिलेश यादव के विरोध पर कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीनें सरकारी संपत्ति हैं। इसका मालिकाना हक वक्फ बोर्ड जताता है। इसके लिये कानून में संसोधन की बात हो रही है।आज ये विसंगति सपा और कांग्रेस की सरकारों की वजह से है। आरक्षण में आरक्षण कोटे मुद्दे पर मायावती के विरोध पर बोले कि सपा बसपा ने पिछड़े और दलितों के कंधे पर राजनीति की। सुप्रीम कोर्ट ने आज जो आदेश दिया है तो इनको बुरा लग रहा है। इनके विरोध का कारण है कि अमीर अमीर होता रहे और गरीब गरीब रहे। मैं 22 साल से इसकी मांग कर रहा हूं। मायावती जी को इसका स्वागत करना चाहिये। मैंने मायावती जी के साथ काम किया है वो राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं मैं जिलाध्यक्ष था, आज छोटी पार्टी का ही सही मैं भी उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण को बांटकर देने की सरकार तैयारी कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]