वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*

G R NEWS * एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वाराणसी 24 अपैल, ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में दिन मंगलवार को वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश कुमार सिंह “जय सिंह” पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुसुवाही वार्ड नंबर 39 ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधान परिषद के सदस्य अश्वनी त्यागी, भाजपा वाराणसी के जिला अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, अमित सिंह बंटी, विनय सिंह सहित अनेकों पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थिति थे।”

















