
थाना नन्दगंज पुलिस ने 1 अदद देशी तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

G R NEWS एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा के निकट पर्यवेक्षण दिनांक *23.04.2024* को थानाध्यक्ष मय हमराह के मामूर होकर शादियाबाद मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबिर खास कि सूचना पर अभियुक्त बृजेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिहरा थाना बिरनों जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष को नन्दगंज पश्चिमी रेवले क्रासिंग के पास से एक अदद देशी तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
बृजेश विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिहरा थाना बिरनों जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक* 23.04.2024 *समय* 23.55 बजे ।
*बरामदगी-*
एक अदद नाजायज देशी तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह
2. उ0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह
3. आरक्षी सन्तोष मौर्या
4. आरक्षी सोनू कुमार
5. महिला आरक्षी सन्ध्या गुप्ता








