
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी सर्किल अधिकारियों (राजपत्रित अधिकारियों) के साथ लंबित प्रकरणों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर दिनांक 09.06.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधी अपराध, एससी-एसटी संबंधित अपराध, चालान, गुमशुदगी की प्रकरणवार समीक्षा की गई । साथ ही फरार बदमाश, स्थाई वारंट / गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। सी०एम० हेल्पलाईन की लंबित शिकायत एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की गई, एवं समय सीमा के अंदर निराकरण दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं जनपद के समस्त CO,s उपस्थित रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








