
गाजीपुर: कर्मयोगी इंजीनियर अरविंद कुमार राय को बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने किया सम्मानित

“गाजीपुर: कर्मयोगी इंजीनियर अरविंद कुमार राय को बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने किया सम्मानितगाजीपुर। मुहम्मदाबाद ब्लॉक मुख्यालय स्थित तिलोचन किनवार कीर्ति स्तम्भ सहरमाडीह द्वारा जिले के बड़े समाजसेवियों में शुमार इंजी अरविंद कुमार राय का उनकी सेवानिवृत्ति के बाद अपनों के बीच सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं भूदेव समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ केएन राय कमलेश ने भूदेव समाज के अतीत पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. राय ने कहा कि ये सभा अन्नदाता, शरणदाता एवं राष्ट्रहित मे सर्वस्व न्यौछावर करने वालो की सभा है। अरविंद राय ने समाजिक कार्यो के द्वारा एक गहरा संदेश दिया है। समाज को अपने पूर्वजों को लगभग 1800 वर्षों का इतिहास से युक्त कीर्ति स्तंभ आने वाली पीढि़यों का मार्गदर्शन करेगा। आज राष्ट्रहित से समाज को एकजुटता की राह पर चलकर राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र जप का समय है। कार्यक्रम संचालक डॉ व्यास मुनि राय ने कहा कि अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ समाजसेवा में भी ऊंचा स्थान रखना, ऐसा उदाहरण विरल ही मिलता है। डा. राजेंद्र राय ने कहा कि इस किनवार कीर्ति स्तंभ के निर्माण का निर्माण रना आने वाली पीढ़ी के लोगो के लिए समाजसेवा का प्रेरणा देता रहेगा।

















