♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*स्वाट/सर्विलांस व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नकली नोट बनाने व (सप्लाई) करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार कुल 99,200 नक़ली नोटबरामद**

G R NEWS **एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर 21 अप्रैल।पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.04.2024 को स्वाट/सर्विलांस व थानाध्यक्ष खानपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नकली नोट बनाने व नोटों को बाजार में सप्लाई/वितरण करने वाले अन्तर्राज्यीय (बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड आदि) गिरोह के 03 नफर अभियुक्तों को बिहारीगंज डगरा करमपुर मोड़ व शिवदास पोखरा मोड़ से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से *500 की 30, 200 की 276 व 100 के कुल 290 नकली नोट जिसकी कीमत कुल रूपये 99,200/-* व नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले 15 पीस पेपर, नोटों की फीडिंग का 34 पीस पेपर तथा नकली नोट बनाने की प्रिंटर मशीन व एक ही व्यक्ति की फोटो लगी अलग-अलग नाम पते से बने 04 कूटरचित आधार कार्ड, 02 अदद मोटरसाईकिल बरामद करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी है। जिसको कब्जा पुलिस मे लेकर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना खानपुर पर *मु0अ0सं0 53/2024 धारा 489ए/489बी/489सी/489डी/419/420/467/468/471 भादवि0* पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञातव्य है कि अभियुक्त विजय भारती के ऊपर अलग-अलग राज्यों में लगभग 30 मुकदमें पंजीकृत है वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है तथा पिछले लगभग 04 वर्षों से फरार चलने के कारण कई मुकदमों में वांछित है। जिससे बचने के लिए वह अलग-अलग नाम पता का आधार कार्ड इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपाकर लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. विजय भारती पुत्र स्व0 फूलचन्द भारती उम्र करीब 54 वर्ष नि0 ग्राम सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
2. विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम रायपुर बाघपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर
3. अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम करदहा कैथोली थाना मरदह जनपद गाजीपुर

*पूछताछ विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त विजय भारती पुत्र स्व0 फूलचन्द भारती द्वारा बताया गया कि मेरा जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर में डालिम्स सनबीम मेहनाजपुर नामक स्कूल है। उसी स्कूल के एक कमरे में मेरे द्वारा प्रिन्टर मशीन के माध्यम से नकली नोट तैयार किया जाता है। जिसको तैयार करने के पश्चात् मैं विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव व अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव के माध्यम से अगल – बगल के जिलों तथा राज्यों (बिहार, झारखण्ड, राजस्थान व दिल्ली आदि) में सप्लाई कर अपने तथा अपने साथियों के लिए आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करता हूँ इसी से हम लोग अपने परिवार का भरण – पोषण व शौक पूरे करते हैं अब तक हम लोगों द्वारा लगभग करोडों रुपयों के नकली नोट बाजार में खपाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त विजय भारती द्वारा बताया गया कि पहले भी मेरे विरुद्ध विभिन्न राज्यों व जिलों में इस तरह के कई मुकदमें लिखे जा चुके हैं जिसमें मैं पहले भी जेल जा चुका हूँ जिस कारण लगातार पुलिस मेरी तलाश में रहती है जिससे बचने के लिए मैं अलग-अलग नामों के पहचान पत्र(आधार कार्ड) का प्रयोग करता हूँ।
*बरामदगी-*
500 की 30, 200 की 276 व 100 के कुल 290 नकली नोट कीमत कुल 99,200/- रूपये, नोट बनाने की प्रिंटर मशीन तथा नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले पेपर, एक ही व्यक्ति की फोटो लगी अलग-अलग नाम पते से बने 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 अदद मोटर साइकिल।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
 *विजय भारती पुत्र स्व0 फूलचन्द भारती उम्र करीब 54 वर्ष नि0 ग्राम सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर*
1. मु0अ0सं0 533/2016 अंतर्गत धारा-419,420,406 आई०पी०सी० थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-41/2012 अंतर्गत धारा-506, 419, 420, 467, 468 आई०पी०सी० थाना सारनाथ जनपद वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 218/2010, अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना केकड़ी, जिला अजमेर (राजस्थान)
4.मु0अ0सं0 54/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना गेगल जिला अजमेर (राजस्थान)
5. मु0अ0सं0-24/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी थाना पिसागन, जिला अजमेर (राजस्थान)
6. मु0अ0सं0-130/2010, अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना किशनगढ़ जिला अजमेर (राजस्थान)
7. मु0अ0सं0 88/2010, अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना विनाय जिला अजमेर राजस्थान
8. मु0अ0सं0 25/2010 अंतर्गत धारा 420/406/120बी आई.पी.सी. थाना पोटडा जिला उदयपुर (राजस्थान)
9. मु0अ0सं0 32/2010, अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना बिन्दर जिला उदयपुर (राजस्थान)
10. मु0अ0सं0 61/2010, अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना शाहपुर जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
11. मु0अ0सं0 132/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना रामपुर, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
12. मु0अ0सं0 133/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना रामपुर जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
13. मु0अ0सं0 139/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी थाना कोतवाली जिला राजसमन्द (राजस्थान)
14. मु0अ0सं0 134/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना कोतवाली, जिला पाली (राजस्थान)

15. मु0अ0सं0-289/2010, अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना कोतवाली, जिला दौसा (राजस्थान)
16. मु0अ0सं0-48/2010 अंतर्गत धारा-420/406/120बी आई.पी.सी. थाना विजयपुर,जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
17. मु0अ0सं0-66/2010 अंतर्गत धारा-467/468/471 आई.पी.सी. थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
18. मु0अ0सं0 310/2011 अंतर्गत धारा 420/406/467/468/471/120बी. आई०पी०सी० थाना वैशाली नगर जिला जयपुर (राजस्थान)
19. मु0अ0सं0 140/2010 अंतर्गत धारा 420/409/120बी थाना वैशाली नगर जिला जयपुर राजस्थान
20. मु0अ0सं0 462/2010 अंतर्गत धारा 420/409/120बी थाना वैशाली नगर जिला जयपुर राजस्थान
21. मु0अ0सं0 53/2024 धारा 489ए/489बी/489सी/489डी/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
22. मु0अ0सं0 368/2012 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा
23. मु0अ0सं0 148/2023 धारा 417/420 भादवि थाना चितईपुर काशी कमिश्नरेट वाराणसी
24. मु0अ0सं0 144/2014 धारा 406/420/506 भादवि थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ
25. मु0अ0सं0 568/2016 धारा 452/506 भादवि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी
26. मु0अ0सं0 1296/2011 धारा 419/420//506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
27. मु0अ0सं0 321/2022 धारा 174A भादवि थाना चौबेपुर वरूणा कमिश्नरेट वाराणसी
28. मु0अ0सं0 551/2019 धारा 307/342/364 भादवि थाना चौबेपुर वरूणा कमिश्नरेट वाराणसी
29. मु0अ0सं0 16/2024 धारा 323/342/504/506 भादवि थाना मण्डुवाडीह वरूणा कमिश्नरेट वाराणसी
30. मु0अ0सं0 85/2021 धारा 174A भादवि थाना सैय्यदराजा जनपद चंदौली
31. मु0अ0सं0 167/2020 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 420 भादवि थाना सैय्यदराजा जनपद चंदौली
 *अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम करदहा कैथोली थाना मरदह जनपद गाजीपुर*
01. मु0अ0सं0 106/2022 धारा 147, 323, 452, 506 भादवि थाना मरदह जनपद गाजीपुर
02. मु0अ0सं0 156/2019 धारा 380, 411 भादवि थाना मरदह जनपद गाजीपुर
03. मु0अ0सं0 158/2020 धारा 147, 323, 325, 504 भादवि थाना मरदह जनपद गाजीपुर
04. मु0अ0सं0 53/2024 धारा 489ए/489बी/489सी/489डी/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
 *विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम रायपुर बाघपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर*
01. मु0अ0सं0 53/2024 धारा 489ए/489बी/489सी/489डी/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
01. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर
02. थानाध्यक्ष खानपुर मय टीम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]