
**भानु प्रताप सिंह के नेतृत्वसेवराई तहसील पर किसानों का धरना, *मांग पूरा न होने पर शरीर पारित्या*गकी धमकी प्रशासन को ***गहमर

GRNews Network ब्यूरो चीफ महेशानंद श्रीवास्तव
गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई तहसील में किसानों ने बड़ी संख्या ने अपनी मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन किया , जिसमें किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस दौरान एस डी एम संजय यादव द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। किसानों की मुख्य मांग है कि शासन द्वारा धान खरीदारी के लिए प्रति बीघा 20 कुंटल का मानक तय किया जाए । किसानों ने बताया कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है , जहां औसत प्रति बीघा धान की पैदावार 20 से 25 कुंटल होती है । लेकिन शासन महज 10 कुंटल प्रति बीघा खरीदारी कर रहा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है । किसानों ने सुझाव दिया कि यदि जिलाधिकारी चाहे तो, सेवराई तहसील और जमानिया से क्रॉप कटिंग कराकर वास्तविक औसत पैदावार निकली जा सकती है। किसान अवधेश सिंह ने कहा कि किसानों की निराशा बढ़ गई है। अब धरना प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं है । उन्होंने ने बताया कि पिछले साल सेवराई तहसील में 35 धान क्रय केंद्र खोले गए थे , लेकिन इस बार केवल 15 क्रय केंद्र खोले जाने की सूचना है, जो किसानों के साथ नाइंसाफी है। इसके कारण उन्हे अपनी फसलों की बिक्री के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धरने में किसान नेता भानु प्राप्त सिंह के साथ कई अन्य किसान भी शामिल हुए जिनमें बिहारी सिंह ,जैनुल खान, एजाज खान, सुभाष यादव, जितेंद्र यादव , इबरार खान, शाहजहां खान, रामप्रताप सिंह, विजय बहादुर कुशवाहा, गोपी सिंह, नन्हे सिंह, टुनटुन सिंह, विशेश्वर सिंह , बबलू सिंह, अरविंद सिंह, जीतू सिंह और के डी सिंह जैसे प्रमुख किसान शामिल रहे।
आमरण अनशन स्थल पर किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने आज अन्न जल का परित्याग कर दिया जांच रिपोर्ट मे बीपी धीरे धीरे लो हो रही है। डाक्टर ने कहां दवा खा लिजिए। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा जबतक किसानो के खेत मे सेवराई तहसील एंव जमानिया का क्राप कटिंग कराकर उपज के हिसाब से धान खरीद नहीं हुई तबतक मै अन्न जल ग्रहण नहीं करुगां। और ना ही कोई दवा खाएंगे। यही पर अपने शरीर को परित्याग करुगां। खबर लिखे जाने तक जिले का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। किसान नेता भानु प्रताप सिंह का यह साफ कहना है। कि योगी और मोदी जी किसानो की आय दुगना करने की बात करते है, तो धान की उपज के हिसाब से खरीदारी क्यों नहीं। अगर किसानों की मांगे पुरी नही हुई, तो मै सेवराई तहसील मे भूख हड़ताल पर बैठा हुं और अपने शरीर का परित्याग करुगां। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

















