♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा महिला मोर्चा’ ने आयोजित की काव्य – लेखन प्रतियोगिता || सरकार की उपलब्धियां रही प्रतियोगिता के केंद्र बिंदु में || भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हमेशा कृतसंकल्प ||

G R News

( संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘काव्य – लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया | धूपचंडी स्थित ब्रज विलास श्रीमती पूजा दीक्षित के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सुरक्षा के हितों को देखते हुए बहुत कार्य किए हैं,बेटियों के लिये अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की गयी इसके अलावा महिलाओं के सम्मान के लिये मातृ शक्ति वंदन जैसे अनेक कार्यक्रम कराये जा रहे है | भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की मंत्री श्रीमती पूजा दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हमेशा कृतसंकल्प है | भाजपा सरकार में बहन बेटियों को आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक योजनाएं संचालित की गयी है ताकि नारी शक्ति समाज में आगे बढकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सके | कार्यक्रम की कड़ी में महिला साहित्यकारों ने भारत विश्व गुरु बनने की राह पर, विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक विरासत का पुनरुत्थान विषयों पर काव्य पाठ किया | महिला साहित्यकारों द्वारा इस काव्य पाठ में कुछ पत्रकार महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दी |

विश्व गुरु बनने की राह पर भारत पर अंकिता त्रिपाठी , अलंकृता त्रिपाठी, उपासना पांडे , प्रतिभा मिश्रा ,संगीता मिश्रा ,दीपांजलि अग्रवाल ने नारी सशक्तिकरण पर श्रीमती सपना सिंह ,रेखा सिंह ,पूनम गोठी ,प्रियंका गुप्ता , नीलम चौबे ,नेहा सिंह ,अरुणिमा शर्मा , वंदना तिवारी ने न केवल काव्य लिखा बल्कि उसका वाचन भी किया, कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया गया |

सम्मान प्राप्त महिला पत्रकारों में दैनिक जागरण से वंदना सिंह, दैनिक भास्कर से सुश्री वैशाली, ईटीवी से प्रतिमा तिवारी, अंकिता जी वाराणसी टुडे ,सोनाली पतवा जयदेश न्यूज,सुमंलता पब्लिक ऐप रहीं | श्रीमती नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा और श्रीमती पूजा दीक्षित, क्षेत्रीय मंत्री, महिला मोर्चा ने सम्मिलित रूप से इनको पुष्पगुच्छ अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ,इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पूजा दीक्षित ने तथा संचालन दीपा जोशी ने किया ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129