2648 किलो चोरी की चायपत्ती के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किया जमानिया पुलिस ने*

G R News
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानियाँ व प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ के कुशल निर्देशन में *दिनांक 25.02.2024* को प्रभारी निरीक्षक मय हमराही कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में मामूर थे कि मुखवीर खास की सूचना के आधार पर चेकिंग दौरान रइमला नहर पुलिया के पास समय रात्रि करीब 00.50 बजे पिकप वाहन संख्या UP61AT7877 जिसमें 100 पैकेट चाय पत्ती कुल वजन 2648 किलो चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा लिखकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।








