
जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर द्वारा आयोजित शोक सभा में दिवंगत अधिवक्ता बृज बिहारी लाल को दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि*

*GRNews Network Brodcost center ** editor in chief Ved Prakash Srivastava
भभुआ कैमूर।5 जून ।जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के सभागार में अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया के वरीय अधिवक्ता बृज बिहारी लाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे एवं संचालन महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया। शोक सभा में अधिवक्ता गण द्वारा मृत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य नहीं करने से विरत रहे। महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि बृज बिहारी लाल का पंजीयन संख्या 739 सन 1987 दिनांक 21 अगस्त 1987 को बिहार स्टेट बर काउंसिल पटना में सदस्य बने दिनांक 10 फरवरी 1994 को अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया में सदस्य बने थे वह भगवान सिविल कोर्ट में भी प्रेक्टिस करने के लिए आते जाते थे। उनका निधन तबीयत खराब रहने के कारण दिनांक 4 जून 2025 को संध्या 6:00 बजे मोहनिया में उनका निधन हो गया था। शोक सभा में अजीत कुमार सिंह प्रहलाद सिंह अनिल कुमार उपाध्यक्ष अजीत कुमार कोषाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा शंभू कुमार सीताराम यादव पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव श्यामानंद उपाध्याय शशि कुमार धर्मेंद्र त्रिपाठी राधेश्याम तिवारी ऋषभ कुमार मौर्य मंसूर खान अरविंद कुमार श्रीवास्तव अंशु तिवारी अशोक कुमार विजय त्रिपाठी वगैरह काफी संख्या में उपस्थित है।

















