♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सुश्री सृष्टि राज की बाल कहानी संग्रह “दर्पण में बचपन” का विश्व पुस्तक मेले में विमोचन*

G R News
गाजीपुर। गाजीपुर की मूल निवासी तथा मिर्ज़ापुर में रह रही लेखिका, कवयित्री और मंच संचालक सृष्टि राज की पहली पुस्तक “दर्पण में बचपन” का विमोचन प्रगति मैदान दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेला में सम्पन्न हुआ। सृष्टि राज साहित्य चेतना समाज के मिर्जापुर इकाई के संयोजक ग़ाज़ीपुर निवासी आनंद अमित की सुपुत्री हैं। वह करण्डा, गाजीपुर के साहित्यकार आनंद अमित की पुत्री हैं और मिर्ज़ापुर के माँ विंध्यवासिनी महाविद्यालय, भरुहना में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
मंचासीन अतिथि वरिष्ठ कवि व लेखक पं. अनित्य नारायण मिश्र, एयर इंडिया इंजी. सर्विसेस लिमि. के वरिष्ठ अधिकारी व लेखक वेद प्रकाश प्रजापति, सूचना विभाग के पूर्व  अधिकारी गोपाल जी राय, वरिष्ठ कवि व लेखक डॉ. मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रसिद्ध भोजपुरी स्क्रिप्ट राइटर शिब्बू गाजीपुरी, अमेरिका से आये साहित्यकार व इंजी. हेमन्त कुमार और मंच  संचालक आनंद अमित ने सृष्टि राज की पुस्तक “दर्पण में बचपन” का विमोचन किया।
उल्लेखनीय है कि बहुत कम समय में साहित्य के क्षेत्र में पहचान बना चुकी सृष्टि राज टेलीविजन पर काव्य प्रस्तुति दे चुकी हैं। वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन भी कर चुकी हैं। इनकी रचनानाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। सन 2021 में इन्हें एक दिन के लिए मिर्ज़ापुर का सांकेतिक जिला कृषि अधिकारी बनाकर सम्मानित किया गया था।
“दर्पण में बचपन” के विमोचन पर सृष्टि राज को साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर के ओर से अमरनाथ तिवारी,प्रभाकर त्रिपाठी, हीराराम गुप्ता, रविनंदन वर्मा, संजीव गुप्ता,अक्षय पाण्डेय, कामेश्वर द्विवेदी, गजाधर शर्मा गंगेश सहित अनेकों साहित्यकारों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]