
*बक्सर के भोरिक यादव एवम रोहतास के शम शेर यादव के बीच बराबरी की कुश्ती रही*

G R News ब्यूरो चीफ महेशानंद श्रीवास्तव
सेवराई**बारा। गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा गांव स्थित मठिया मंदिर के पास विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे दूर दराज से आए नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया और अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।वही सबसे पहले वाराणसी और बलिया के पहलवानों के बीच कुश्ती का प्रतियोगिता शुरू किया गया।जिसमे दोनो पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता बराबरी पर छूटी।
वही बिहार प्रदेश से आए पहलवानों ने भी अपना दावपेंच आजमाने का प्रयास किया।लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव दर्शकों को बिहार के बक्सर निवासी सुरौधा का पहलवान भोरिक यादव और रोहतास के शमसेर यादव के बीच कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर स्वागत किया।और दोनों पहलवानों को बराबरी पर छूटी।रेफरी चौसा के रामशीष यादव रहे।
विराट दंगल प्रतियोगिता के आयोजको ने मुख्य अथिति के रूप में आए रितेश सिंह , ग्राम प्रधान बारा आजाद खान, रो इनी ग्रामप्रधान प्रतिनिधि भोला यादव, और अन्य प्रदेश से आए मेहमान सहित पहलवान को पुष्प और मालाओं से स्वागत किया ।
आयोजको में तोवाब खान, रामा यादव पहलवान, क्यूम खान, सोभनाथ चौधरी , सच्चिदानंद वीराना,







