
डीएम की अध्यक्षता मे एवं एसपी की उपस्थिति में नंदगंज थाना दिवस संपन्न ,19 में 4 फरियादियों का मौके पर निस्तारण

GRNews Network Brodcast center* editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 12 जुलाई, 2025 (सू0वि0) -शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
…………………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।







