♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भाजपा के गांव चलो कार्यक्रम अभियान की कार्यशाला जखनिया में प्रभारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न*

 

G R News जखनिया गाजीपुर। भाजपा द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम गांव चलो अभियान की कार्यशाला मंडल जखनिया प्रथम में पूर्व जिला अध्यक्ष जखनिया के प्रभारी भानु प्रताप सिंह के उपस्थिति में संपन्न हुई। भानु प्रताप सिंह को चंदौली लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर उनका वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अभिनंदन किया, वहीं नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर को भी स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा जखनिया स्टेशन के सलाहकार समिति सदस्य बनाए जाने पर उमाशंकर यादव और पीयूष सिंह का भी स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष व चंदौली लोकसभा प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा की गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अपने मंडल के प्रभार दिए गांव में जाकर प्रवास करना है, अपने संगठन के कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगो वहाँ के ग्राम प्रधान से मिलकर भारत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सबको अवगत कराना है। भानु प्रताप सिंह ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हर गांव में जो भी सरकार की योजनाओं के लिए वंचित लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है उन लोगों से मिलकर उनको भरोसा दिलाना है कि मोदी सरकार आएगी तो जो भी पात्र हैं उनको योजनाओं का लाभ जरूर मिलेगा। गांव के हर सामाजिक कार्यकर्ता, नौजवान, नेता व गांव के जो भी सम्मानित लोग हैं, सबसे मिलकर मोदी सरकार के कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करना है, और उनकी राय लेनी है। वर्तमान में जिस प्रकार से भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ाया है, वह वह तारीफे काबिल है, पूरे विश्व मे उसकी चर्चा है। मोदी की कार्य क्षमता और उनके द्वारा गरीब शोषित, वंचित वर्ग के लिए किए गए कार्यों की सराहना दबे जुबान से विरोधी भी कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने संगठन के लोगों से मिलते हुए गांव के सभी लोगों को यह भरोसा दिलाना है की, आने वाले समय में गांव भी किसी शहर से कम नहीं होगा, यह मोदी जी का सपना ही नहीं उनकी गारंटी है। इस अवसर पर जखनिया विधानसभा संयोजक रघुवंश सिंह पप्पू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, अवधेश यति, शिव सिंह, नंदलाल प्रजापति, उमाशंकर राजभर, सीताराम चौहान, नालनीश सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, सत्येंद्र पासवान, अनीता चौहान, अरविंद चौहान सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर व संचालन महामंत्री पीयूष सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]