*जनहित बालिका विद्यालय भदौरा में धूमधाम से मना ,गणतंत्र दिवस*

G R News
भदौरा गाज़ीपुर 26जनवरी। स्थानीय जनहित बालिका विद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से समारोह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर प्रबंधक एवं विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों सहित उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन भारतीय संविधान देश में लागू हुआ था स्कूल की छात्राओं का आह्वान करते कहां के आप सभी देश की भविष्य है मनोयोग से शिक्षा ग्रहण कर एक सशक्त भारत का निर्माण करना है। अवसर पर अरविंद ,राहुल सर, प्रभात रंजन सिंह ,मनोज चौहान ,गंगासागर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

















