♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जखनिया में सम्मानित होने के बाद बोले****2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आप सभी कमर कस ले, जो राम को लाए हैं अब उनको लाना होगा—-*सांसद अशोक बाजपेई/*

G R News

जखनियां गाजीपुर ।।आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के आवास पर औपचारिक रूप से राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई का आगमन हुआ। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अभिनव सिंहा एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा भी साथ रहे। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर अशोक वाजपेई ने कहा कार्यकर्ता हमारे पूंजी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम पूरे भारत मे चल रहा है जिसमें सारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं और लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि जिन पात्र व्यक्तियों को अभी भी सरकारी योजनाएं नहीं मिली हैं यह मोदी जी की गारंटी है आने समय वाले समय में नरेंद्र मोदी की सरकार रहेगी तो सभी लोग उससे लाभवान्तित होंगे। नरेंद्र मोदी ने कहा है सबका साथ सबका विकास होगा 2047 तक भारत विकसित भारत होगा। उन्होंने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कहा अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आप सभी कमर कस ले। जो राम को लाये हैं अब उनको लाना है। अवाभगत से सांसद महोदय गदगद दिखे। आए हुए अतिथि भोजन उपरांत आगे के कार्यक्रम के लिए निकल गए। इस मौके पर लालगंज प्रभारी मुराहु राजभर, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुशील सिंह, आरएसएस के जिला सहकार्यवाह दुर्गा प्रसाद, संजीव त्रिपाठी, कैलाश वर्मा, अशोक गुप्ता, उमाशंकर यादव, धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, बबन प्रसाद गुप्ता, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, टिंकू सिंह, अमित गुप्ता, अजय सिंह, अशोक पांडेय, उपेंद्र सिंह सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]