
हिंदू सेवा दल के तत्वावधान में गौ माता की सेवा का संकल्प लिया*

G R news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 4अक्टूबर,। अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के सभागार रामकटोरा में किया गया।
इस अवसर पर हिन्दू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम बचन पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को गौ-माता की सेवा का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती काजल तिवारी ने पं गंगा सहाय पान्डेय ने संचालन तथा श्रीमती तारा यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।सम्मानित होने वालों में सुशील दूबे, दीपक रस्तोगी, बीना काजल तिवारी अमल मिश्रा, सीमा विज, श्वेता वर्मा, शिप्रा श्रीवास्तव, राधेमोहन पाण्डे आदि थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कवि गिरीश पांडेय बनारसी, अविनाश मिश्रा, दिनेश दत्त पाठक, आनन्द कृष्ण मासूम, भुलक्कड़ बनारसी, विजय चन्द्र त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह, सरस्वस्ती मिश्रा, शमशुल आरफीन, सिद्धनाथ शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







