♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“ऑपरेशन वज्रपात” के तत्वावधान मे सोशल मीडिया / स्थानीय स्तर पर सक्रिय अपराधिक गैंगों के विरूद्ध कार्यवाही*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। जनपद में स्थानीय स्तर (थाना स्तर एवं उसके आस-पास) पर प्रचलित गैंग, जिन्हें आपराधिक तत्व विभिन्न नामों से जैसे कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग आदि नामों से

संचालित करते हैं एवं इनके सदस्य एक साथ कई बाइकों पर चलकर लोगों को परेशान करते हैं, आक्रामक सोशल मीडिया पर पोस्ट व अवैध शस्त्र के साथ फोटो डालते हैं, facebook live/instagram reels आदि के माध्यम से आपराधिक घटनाओं को रिकार्ड करके डालते हैं, प्रचलित विवादों में दखलअंदाजी कर उद्दण्डता करते हैं । ऐसे और भी आपराधिक कृत्यों में ये गैंग सक्रिय हैं । जिनके विरूद्ध दिनांक 01.06.2026 से 05.06.2026 तक श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया / स्थानीय स्तर पर सक्रिय अपराधिक गैंगों के विरूद्ध चलाये गये 05 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” में अब तक निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है ।

 

• चिन्हित गैंग की संख्या- 49

• गैंग लीडर सहित सदस्यों की संख्या- 401

• पंजीकृत अभियोग की संख्या-39

• गिरफ्तारी – 11

• इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर चिन्हित गैंगों के लीडर व उनके सदस्यों के विरुद्ध समुचित धाराओं में निरोधात्मक कार्यवाही भी अमल में लाई गई है।

 

👉 भविष्य में भी यह कार्रवाही निरंतर अमल में लाई जाएगी। नए गैंगों व सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी तथा उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]