♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अल्प संख्यक अधिकार दिवस मनाया

GR News

गाज़ीपुर । एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर के ज्ञान की बात सरकार के द्वारा कही जा रही है। जिसको लेकर मदरसे की शिक्षा प्रणाली भी इसी नीति पर चलाई जा रही है। लेकिन प्रदेश में मदरसे में कार्यरत साइंस टीचर को मिलने वाले मानदेय को लेकर किसी भी तरह की गाइडलाइन नहीं है। जिसके चलते इनके मानदेय हमेशा बकाए रहते हैं। और मौजूदा समय की बात करें तो पिछले 5 से 6 महीने से इनका मानदेय बकाया चल रहा है। इस बात की जानकारी मदरसा के प्रबंधक ने आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के कार्यक्रम के दौरान बताया।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस जो प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा सभी मदरसों में अधिकार दिवस मनाने के साथ ही साथ विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाने का भी निर्देश दिया गया है। जिसको लेकर गाजीपुर के दारुल उलूम कादरिया टेढ़ी बाजार में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाया और एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शन किया और बताया कि किस तरह से उनका मॉडल कम कर रहा है।
एक तरफ सरकार के द्वारा जहां अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की बात कही जाती है वहीं कहीं ना कहीं अल्पसंख्यकों के साथ वादा खिलाफी भी किया जा रहा है जिसका नजरा मदरसों में देखा जा सकता है कि सालों पूर्व मदरसों में साइंस टीचर की नियुक्ति की गई थी जिसका मानदेय केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जाना था जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने वाला मानदेय को पहले ही खत्म कर दिया गया है वही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिए जाने वाले मानदेय पिछले कई महीनो से बकाया चल रहे हैं जिसको लेकर मदरसा के प्रबंधकों ने सरकार के द्वारा दिए गए अधिकार पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]