♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री सतुआ बाबा गौशाला डोमरी में पण्डित प्रदीप मिश्र 20 नवंबर से करेंगे शिव महापुराण कथा ||* * *वीआईपी सुविधा अथवा पास की कोई व्यवस्था नहीं है, भक्त स्वेच्छा से सपरिवार यहां आकर शिवमहापुराण का श्रवण कर सकते हैं – महामण्डलेश्वर सन्तोष दास ||**

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav

वाराणसी :- महामण्डलेश्वर सन्तोष दास ‘सतुआ बाबा’ के सानिध्य में आयोजित शिव महापुराण कथा पण्डित प्रदीप मिश्र (सिहोर वाले) की वाराणसी में 20 से 26 नवंबर 2024 तक श्री सतुआ बाबा गौशाला डोमरी में होने जा रही है इस दौरान 4-5 लाख भक्तों की भीड़ आने की संभावना है जिसकी जानकारी पत्रकार वार्ता कर महामण्डलेश्वर सन्तोष दास के द्वारा मिडिया को दी गयी उन्होंने मिडिया को बताया की इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं श्रद्धालुओं ने अभी से ही आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया है | आयोजन में भक्तों के लिए पंडाल का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है इसमें लगभग 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी,पर्याप्त वायु व्यवस्था,शौच आदि की भी पूरी सुविधा है,भक्तों के आने का क्रम प्रारंभ हो चुका है |

वीआईपी सुविधा अथवा पास की कोई व्यवस्था नहीं है –
गौरतलब है कि इस वृहद आयोजन में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की वीआईपी सुविधा अथवा पास की कोई व्यवस्था नहीं है | भक्त स्वेच्छा से सपरिवार यहां आकर शिवमहापुराण का श्रवण कर सकते हैं |

सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ इस आयोजन में भाग लें और साथ ही प्रशासन द्वारा दी गई सभी सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पालन करें,इस भव्य आयोजन के दौरान प्रशासन हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है |

आयोजन स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं धार्मिक कृत्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके |

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से महामण्डलेश्वर सन्तोष दास, व्यवस्थापक संजय केशरी,मिडिया प्रभारी मोती लाल गुप्ता सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]