पुरानी रंजिश की मारपीट में राजेंद्र यादव की मौत 6आरोपियोके खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर 15सितम्बर,दिलदारनगर जाना के निरहू का पूरा गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश में पट्टीदार के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल अधेड़ राजेंद्र यादव की गुरुवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।पुत्र बबलू यादव के तहरीर पर चार पुरुष व दो महिला के खिलाफ संबंधित धारारओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।
मंगलवार की रात 9 बजे निरहू के पूरा गांव में राजेंद्र यादव व हृदयनारायण के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल गए।मारपीट के दौरान राजेंद्र यादव के सिर पर लाठी से चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।स्वजन उनरात में लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए।घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।गुरुवार की सुबह स्वजन घायल अवस्था में राजेंद्र यादव को लेकर थाना पहुंचे पुलिस ने सीएचसी सेवराई भेज दिया।गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उपचार की दौरान राजेंद्र की मौत हो गई।इस घटना से स्वजन में खलबली मच गई।मारपीट के दौरान एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से एक घायल हुए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें मारपीट में घायल राजेंद्र की मौत हो गई।मृतक के पुत्र के तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







