
योग के विश्व रिकॉर्ड में सहभागिता पर गाजीपुर प्रेस क्लब ने किया वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह को सम्मानित****

**GRNews Network Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। योग के क्षेत्र में विश्व स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले सूर्य कुमार सिंह को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रेस क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। सूर्य कुमार सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन एवं हैबिल्ड (Habuild) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “एक दिन में सर्वाधिक लोगों द्वारा योग करने” के विश्व रिकॉर्ड में सहभागिता कर ऐतिहासिक कीर्तिमान का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह विश्व रिकॉर्ड 12 जनवरी 2026 को स्थापित हुआ, जिसमें देश-विदेश से 9,39,041 प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास कर नया इतिहास रचा। इसी उपलब्धि को सम्मानित करते हुए आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सूर्य कुमार सिंह को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिव कुमार कुशवाहा, महासचिव कृपा कृष्ण, सचिव विनित दुबे, राजू उपाध्याय एवं के.के. राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सूर्य कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे गाजीपुर जिले के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग आज केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन चुका है।प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भारत के संकल्प से जोड़ती है। सूर्य कुमार सिंह जैसे युवाओं की सहभागिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भारत के संकल्प से जोड़ती है।


















