
गाज़ीपुर में महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन

*Digital media GRNewsNetwork* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF के सहयोग से सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ।
उक्त अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
जनपद गाजीपुर के थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








