♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

300 दिन की बाईक यात्रा के बाद वाराणसी पहुंचे राईडर केरल निवासी बीजू बी.पी.||* *800 दिन की कर रहे है भारत यात्रा, इटरैक्ट क्लब द्वारा जैपुरिया स्कूल बाबतपुर में हुआ भव्य स्वागत ||*

 

सन्तोष कुमार सिंह रिपोर्टर GRNews Network वाराणसी

वाराणसी :- भारत भ्रमण एक रोमांचकारी कार्य है और वह भी 800 दिनों का हो,अकेले मोटरसाइकिल पर हो,शिक्षा के माध्यम से कन्या सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ हो तो यह और भी खास हो जाता है | केरल के त्रिवेंद्रम से प्रारंभ कर दक्षिण व पूर्वी भारत के अनेक राज्यों की यात्रा पूरी करते हुए 312वें दिन 8 नवम्बर शुक्रवार को बिहार,बलिया होते हुए राइडर बीजू बीपी ट्रैवल वाराणसी पहुंचे उनके यहां पहुंचने पर सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में महिला सशक्तीकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया |

कार्यक्रम का आयोजन इण्टरैक्ट क्लब द्वारा किया गया जिसका शुभारम्भ बाईक राईडर बीजू बी.पी. व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया | इस अवसर पर बीजू बी.पी. ने अपनी भारत भ्रमण यात्रा में सोलह राज्यों के 150 से अधिक विद्यालयों के छात्र – छात्राओं से मुलाकात और अन्य अनुभवों को साझा किया | छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बीजू बी.पी.ने कहा कि जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास का होना अत्यंत आवश्यक है। हर युवा को अपने सपनों को साकार करने के लिए सही दिशा में कड़ी मेहनत करनी होगी | भय,निराशा और आलस्य सफलता के दुश्मन हैं |

इस अवसर पर बच्चों ने जिज्ञासा के साथ कई प्रश्न पूछे जिसका बीजू बी.पी.ने समाधान किया और आगे की राह दिखाई उनसे मिलकर रोमांचित व उत्साहित छात्र – छात्राओं ने बीजू के बाईक के साथ फोटो भी खिंचवाई और उनकी खुशी व उल्लास देखते ही बनता था |

इस अवसर पर चेयरमैन दीपक कुमार बजाज,प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज,अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज,निदेशक अनिल के.जाजोदिया,प्रधानाचार्या सुधा सिंह,शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय,इण्टरैक्ट क्लब के अध्यक्ष माधव शर्मा,सचिव तृशा मिश्रा, शिक्षक सलाहाकार प्रीती,कामेश व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे |

इस यात्रा के संदर्भ में किसी भी जानकारी के लिए बीजू बी.पी.का सम्पर्क सूत्र -9995351572

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]