♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

थाना दिवस पर बोली जिलाधिकारी— गरीबों के पटटे की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाए, भांवरकोल थाने पर पांच फरियादियों की सुनी समस्याएं

गाजीपुर 28 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)- शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना भावरकोल में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक ने उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर थाना भवरकोल मे 05 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायत पत्र दिया जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल जेल भेजा जाय। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी भावरकोल, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
………………………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]