आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

गाजीपुर 20 अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 श्री मनोज कुमार मिश्र मय हमराह के माननीय न्यायालय अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष सं0 03 गाजीपुर द्वारा जारी *एसटी नं0 173/2014 बनाम बनाम हरिश्चन्द्र चौधरी आदि धारा 302,323,504,506 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट* थाना भांवरकोल से सम्बन्धित वारन्टी गुड्डू चौधरी पुत्र बद्री चौधरी निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को दिनांक 20.10.2023 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।








