वाराणसी:हर्षोल्लास पूर्वक मनीं पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 118 वीं जयंती महोत्सव

वाराणसी:हर्षोल्लास पूर्वक मनीं पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 118 वीं जयंती महोत्सव
पंडित जी का सम्पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को परिभाषित करता है- कुलपति
.पंडित कमलापति त्रिपाठी काशी के नहीं देश के भी गौरव थे- कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा
इस परिसर में आने पर स्वंय ऊर्जा और गौरव की अनुभूति होती है- पुलिस उपायुक्त रामसेवक गौतम
वाराणसी। पंडित जी का सम्पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को परिभाषित करता है, वे इस संस्था के संस्थापकों में से एक थे यहां की संस्कृति एवं संस्कार से हम वैश्विक पटल पर स्थापित हैं,ऐसे में इस संस्था का कार्य और महत्वपूर्ण हो जाता है. उक्त विचार संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं संस्था के संस्थापक पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के 118 वीं जयंती महोत्सव पर अपरान्ह 2:00 बजे, योगसाधना केंद्र में जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान,संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो रामसेवक दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।
कुलपति प्रो दुबे ने कहा कि यह विश्वविद्यालय अत्यंत प्राचीन है काशी की संस्कृति और संस्कृत को संपूर्ण राष्ट्र के साथ वैश्विक स्तर पर ले जाने का कार्य यह संस्था आज तक कर रहा है. आज यह संस्था अपने संस्थापक का जयंती मनाकर अपने संस्कार की तरफ इंगित करते हुए हम सभी के लिए विशिष्ट संदेश देता है।
इस परिसर में आने पर स्वंय ऊर्जा और गौरव की अनुभूति होती है।







