♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

देश सर्वोपरि है, हमें आतंकवादी मूल जड़ को समझना होगा तभी समाप्त होगा***नागेंद्र यादव

गाजीपुर 15 सितंबर ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कश्मीर के अनंनाग जिला के कोककर नाग के जंगल में हुए मुठभेड़ में शहीद वीर जवानों का शोक सरजू पांडेय पार्क में दो मिनट के मौन रखकर व्यक्त की। इस दौरान आप के जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय व जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा कि हमारी भारत की सरकार संवेदनहीन हो गई है जिला महासचिव वाजिद खान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को अपने राजनीति से ही फुर्सत नहीं है यह शर्मनाक एवं दुखद है। प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ नागेंद्र यादव जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि राजनीति व देश से सर्वोपरि देश ही है हमें आतंकवाद के मूल जड़ों को समझना होगा तभी जाकर आतंकवाद खत्म होगा। जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा व सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि हमारा देश शांतिप्रिय देश है हमारी चुप्पी को नाकामी ना समझा जाए। हम ईट का जवाब पत्थर से लेंगे। इस दौरान जिला इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, सुभाषचन्द्र मोर्य, विवेक जायसवाल,दिनेश कुमार गौतम,अलाउद्दीन ,सुरेन्द्र यादव,रमेश चंद्र यादव,धर्मेन्द्र यादव, राजू यादव, । सदर विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बिंद,अरुण कुमार आनंद,राजीव कश्यप, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेंद्र यादव, जिला महासचिव वाजिद खान आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]