
न्यू पीएचसी नगसर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत

गाजीपुर (ब्यूरो) : न्यू पीएचसी नगसर पर खुजली का दवा लेने गुरुवार की दोपहर बाद पिता संग गई बहादुरपुर निवासी साधना पुत्री राजू राजभर की अस्पताल कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई।घटना से आक्रोशित स्वजन संग ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने ही सड़क जाम कर दिया।पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधा घँटा बाद जाम को खत्म करा दिया। पिता के तहरीर पर अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ नगसर थाना में मुकदमा पंजीकृत हुआ।पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दी।घटना से स्वजन में खलबली मच गई है।
बहादुरपुर निवासी राजू राजभर अपने पुत्री साधना को लेकर खुजली की दवा दिलाने न्यू पीएचसी नगसर पहुंचा तो अस्पताल पर तैनात एक कर्मी द्वारा किशोरी को दवा देने के बाद इंजेक्शन लगा दिया गया ।इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही किशोरी के शरीर में दर्द व अकड़न होने लगा तो कर्मी घबरा गए और किशोरी को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगे तभी पिता के सामने ही पुत्री ने दम तोड़ दिया।पुत्री की मौत होने पर पिता अस्पताल में चिखने चिल्लाने लगा अस्पताल के बाहर खड़े ग्रामीण भी दौड़ कर अंदर गए और अस्पताल कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल का घेराव कर अस्पताल के सामने सड़क को जाम कर दिए।सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए।घटना की जानकारी पाकर पीएचसी रेवतीपुर के प्रभारी डॉ अभिषेक यादव पहुंच गए और स्वस्जन और ग्रामीणों को समझाया तब जाकर जाम खत्म हुआ।डॉ अभिषेक यादव ने बताया कि किशोरी को किसने दवा देकर इंजेक्शन लगाया इसका पता नहीं चल सका।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट ह्योग।थानाध्यक्ष नगसर राजेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पस्ट होगा।







