अष्टभुजा यात्री शेड के पुनर्निर्माण हेतु राजीवओझा वरिष्ठ पत्रकार ,कमिश्नर विंध्याचल मंडल ,डीएम मिर्जापुर को प्रणाम, जनहित के मानवीय संवेदना को

मिर्जापुर 19 अक्टूबर । जनहित के मामलो मे कितने संवेदनशील है श्री राजीव ओझा अध्यक्ष पूर्वांचल प्रदेश क्लब उत्तर प्रदेश जिन्होंने कमिश्नर विंध्याचल मंडल एवं डीएम मिर्जापुर से प्रयास करें पवित्र कराया है चित्र संख्या 01, 02मुझे विन्ध्याचल दर्शन करने आए गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं इस चैनल के एडमिन संपादक श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने 02सितंबर 2023को भेजा था , अष्टभुज रोपवे एवं तालाब के समीप के पास जेपी सीमेंट के सौजन्य से निर्मित इस जर्जर हाल तीर्थ यात्री शेड को देख कर मैं हतप्रभ रह गया।



मैने 02सितंबर 2023को ही श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा मुझे भेजे गए चित्र का स्क्रीन शॉट कमिश्नर विन्ध्याचल मंडल डा.मुथुस्वामी कुमार बी और डी.एम . मीरजापुर श्रीमती दिव्या मित्तल जी को भेज कर इस जर्जर यात्री शेड का जीर्णोद्धार कराने का निवेदन किया (चित्र संख्या 07,08),आभारी हूं कमिश्नर साहब का,डी.एम.साहिबा का कि उन्होंने मेरे निवेदन का संज्ञान लिया और उसका जीर्णोद्धार कराया। चित्र संख्या 03,04,05,06 मुझे आज मीरजापुर के ऊर्जावान युवा,मेरे छोटे भाई समान श्री शुभम मिश्रा ने भेजा।



मैं कमिश्नर साहब और डी.एम .साहिबा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं कि उन्होंने विन्ध्याचल दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु बने जर्जर हाल यात्री शेड का जीर्णोद्धार कराया।
राजीव कुमार ओझा
सलाहकार संपादक
दैनिक देश पथ लखनऊ






