
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में किया ,शिक्षकों को सम्मानित

“गाजीपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर हेमंत राव द्वारा द्वारा 10 वर्ष पूर्व में पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों को उनकी 10 वर्ष की सेवा पर मिलने वाले चयन वेतनमान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त समस्त पत्रावली का निरीक्षण करते हुए चयन वेतनमान भुगतान का आदेश निर्गत किया गया इस अवसर पर बी0एस0ए0 ग़ाज़ीपुर द्वारा उपस्थित शिक्षकों को अपने कार्यालय महुआबाग में सम्मानित करते हुए उनको चयन वेतनमान का आदेश भी सौंपा गया इस सम्बंध में शासन द्वारा ये व्यवस्था की गई है कि कोई शिक्षक अपने मूल पद पर अगर 10 वर्ष की सेवा बिना किसी अनुशासनात्मक कार्यवाही के पूर्ण करता है तो उसको एक अतिरिक्त वेतन बृद्धि लाभ प्रदान किया जाता है। ज्ञातव्य हो कि आज से 10 वर्ष पूर्व 2013 में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद-गाजीपुर द्वारा शिक्षकों के पदोन्नति की मांग को लेकर विकास भवन पर एक हफ्ते से ज्यादा समय तक अनवरत धरना प्रदर्शन आयोजित किया था।
“







