*प्रधानमंत्री के आह्वान पर विशाल भारत संस्थान एवं जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में, चला वृहद स्वच्छता अभियान*

G R News
गाजीपुर जिला गंगा समिति एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में माo प्रधानमंत्री के आवाह्न पर देश भर में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 त क विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में नमामि गंगे अभियान के अंर्तगत श्मशान घाट स्थित काली मंदिर के प्रांगण में जिला परियोजना अधिकारी(नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता का संकल्प लिया गया | जिला परियोजना अधिकारी (न.गं.)बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं एवं समाजसेवियों के साथ मंदिर की झाड़ू एवं पोछा लगाकर साफ-सफाई की | इस अवसर पर श्री श्रीवस्तव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम चन्द्र जी का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है उससे पूर्व देश भर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को जागरुक किया जा रहा है कि देश एवं प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए एक-एक नागरिक को आगे आना होगा और स्वच्छता के प्रति अग्रसर होना होगा तभी स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा | इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के चेयरमैन शंकर पांडे,पियूष पाण्डेय, विप्लव रावत, प्रदीप रावत, एडवोकेट गौरव तिवारी,अनिल यादव, विवेक चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे |









