♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

G R News network editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 03 जनवरी, 2026 (सू0वि0)- हाढ़ कपा देने वाली शर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है ठण्ड से बचाव हेतु जिला जीबी प्रशासन अलर्ट मोड मे होते तहसील सदर स्थित जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर में 100 जरूरतमंदों को मा0 राज्य सभा सांसद डॉ0 संगीता बलवंत की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होने बताया कि तहसील सदर में अबतक लगभग 1300 कम्बल गरीब, असहाय, वृद्ध और निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली सके एवं समस्त तहसीलो में भी कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल किसी जरूरतमंद के लिए राहत का बड़ा साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। इसके अलावा जनपद में चिन्हित स्थलो पर अलाव की व्यव्स्था प्रतिदिन की जा रही है और रैन बसेरा जनपद में चिन्हित स्थानो पर संचालित है। कंबल वितरण कार्यक्रम में, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति एक प्रेरणादायी कदम बताया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मौके पर  उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]