♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

काशी की प्रसिद्ध हास्य होली कवि सम्मेलन 25 मार्च को भैसासुर घाट होगा।*

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी। 22 मार्च,। काशी के टाउन हॉल में होने वाला प्रसिद्ध अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन जो 25 मार्च को भैसासुर घाट, रविदास मंदिर के सामने ओपन थिएटर पर आयोजित है। उपरोक्त जानकारी नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के अध्यक्ष अभय स्वाभिमानी, महामंत्री आंनद राय एडवोकेट व विवेक सिंह एडवोकेट ने संयुक्त रूप से आज गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि काशी की मौज मस्ती अल्हड़ पन जिंदा दिल्ली को जिंदा रखने के उद्देश्य अपने ढंग से अनोखा और निराला विगत 25 वर्षों से टाउन हॉल मैदान, मैदागिन में परंपरागत रूप से होने वाला प्रसिद्ध होली मिलन समारोह एवं अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन का भव्यतम आयोजन नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम वाराणसी के तत्वाधान में होली के दिन 25 मार्च को सायं 6:00 बजे से भैसासुर घाट, रविदास मंदिर के ओपन थिएटर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपन्न होगी। पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए बताया गया कि अपने ढंग से अनोखे व निराले इस अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ठ कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग के जाने-माने कवि व रचनाकार होलीआना अंदाज में होली पर विशिष्ट प्रकार का कवियों व रचनाओं का रसवादन काशी वासियों को करायेंगे। उक्त होली मिलन समारोह में हास्य व व्यंग के जाने-माने रचनाकार बद्री विशाल, अनिल आवारा जौनपुरी, दिनेश सिंह गुंजन, पिसा बनारसी, रमेश पांडे मिर्जापुर, चिंतित बनारसी, राज बनारसी सहित करीब एक दर्जन देश के जाने माने हास्य कवि व रचनाकार होलीआना अंदाज में हास्य व्यंग की कविताओं व रचनाओं का रसवादनj कराएंगे।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से विजय कपूर, आचार्य पंडित राजेंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]